नोटबंदी की छठीवर्षगांठ पर खड्गे के तंज का शिकार बने मोदी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नोटबंदी के छह साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा हैं, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को अभी नोटबंदी की इस भयावह विफलता को स्वीकार करना बाकी है, जिस कारण देश की अर्थव्यवस्था मुंह के बल गिर गई हैं. वहीँ उन्होंने एक दिन पहले ट्वीट करते हुए कहा कि देश को कालेधन से मुक्त करने के वादे से देश में 8 नंवबर को नोटबंदी की गई थी. इसका सकारात्मक असर होने के बजाय नकारात्मक असर पड़ा है. नोटबंदी की वजह से कारोबार और रोजगार पूरी तरह से नष्ट हो गए. इस मास्टरस्ट्रोक के छह साल बाद आज चलन में नकदी 2016 की तुलना 72 प्रतिशत से भी अधिक है|
Pushkar मेले में एक दिन पहले हुआ शाही स्नान

आपको बता दें कि शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने मुद्रा आपूर्ति पर नए आंकड़े जारी किये हैं आरबीआई के आंकड़ो के मुताबिक लोगों के पास मुद्रा 21 अक्टूबर को बढ़कर 30.88 लाख करोड़ रुपये हो गई. जबकि रिजर्व मनी के केंद्रीय बैंक ने 4 नवंबर 2016 के आंकड़ों ने मुद्रा को 17.7 लाख करोड़ रुपये पर प्रचलन में रखा था. आरबीआई के इन आंकड़ो से मुद्रा के स्तर का अंतर समझ आ रहा है|





