दशहरा रैली में राजनीतिक ताकतों का होगा प्रदर्शन
शिवसेना में छिड़ी सियासी और क़ानूनी जंग में उद्धव और शिंदे गुट दशहरा महोत्सव में आज अपनी राजनीतिक ताकतों का प्रदर्शन करेंगे | बगावत कर एकनाथ शिंदे ने सीएम के पद को हतिया लिया | दोनों ने एक – दूसरे को पराजित करने की पूरी तैयारियां कर ली हैं . एकनाथ शिंदे मुंबई के बांद्रा कॉम्प्लेक्स एमएमआरडीए मैदान में रैली करेंगे वहीं शिवसेना के प्रमुख उद्धव शिवाजी पार्क में रैली में नज़र आयेगे |
PFI के Training camp पर क्या बोले Rajasthan PFI सचिव

रैली में आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किये पुलिस अलर्ट मोड़ पर तैनात हैं यह पहली बार होगा जब ठाकरे अपने पुत्र आदित्य ठाकरे के साथ दशहरा रैली को संबोधित करेंगे | दूसरी तरफ सीएम शिंदे बीकेसी मैदान में अपनी पहली रैली में नज़र आयेंगे , शस्त्र पूजा के लिये 51 फीट लम्बी तलवार की छवि बनाई हैं इसके अलावा बाल ठाकरे , स्व.आनंद दिघे शिवसेना नेता की छवियां लगाई गयी हैं |आपनी मेहनत को कामयाब करने लिए दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है |अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 40 हजार से अधिक लोग ठाणे से रैली में शामिल होंगे और लोगो को लाने के लिए 1800 बसें बुक की हैं , रैली में आने वाले युवाओ के लिए खाने की जिम्मेदारी विधायक प्रताप सरनाइक को दी गयी हैं | ट्रैफिक पुलिस का कहना हैं कि रैली के दौरान सभी प्रकार की सुविधाओं का धयान रखा जायेगा और शिवाजी पार्क और बीकेसी में आने वाली बसों की पार्किंग का इंतजाम भी किया जायेगा |





