शशि थरूर मीटिंग के दौरान बोले, मै परिवर्तन का उम्मीदवार
भोपाल पहुंचे ऑल इंडिया काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद दावेदार शशि थरूर ने एक मीटिंग के दौरान कहा कि वह परिवर्तन के उम्मीदवार हैं और वहीं खड़गे नेतृत्व के नेता| उन्होंने कहा कि जैसा मै सोच रहा हूँ वह वैसा परिवर्तन नहीं कर सकते ,जो देश ही नहीं बल्कि काँग्रेस के लिए जरूरी हैं| पार्टी की मीटिंग के दौरान थरूर ने कहा 2014 और 2019 के बाद काँग्रेस को केवल 19 प्रतिशत वोट ही प्राप्त हुए,आखिर ऐसे हालत में हम कब तक टिके रह सकते हैं इसका तो एक ही इलाज हैं कि जनता को फिर से यह दिखाया जाए की काँग्रेस पार्टी फिर से आकर्षित पार्टी बन रहीं हैं| अध्यक्ष पद हेतु हो रहे चुनाव पर शशि थरूर ने कहा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप क्या चाहते हो ? सभी को प्रतिक्रिया देने का अवसर भी मिल रहा हैं|
करवा चौथ की पूजा के मंत्र, इन से मिलेगा व्रत का पूरा फल

आज सुबह शशि भोपाल पहुंचे और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने उनका स्वागत किया इसके बाद वह एयरपोर्ट से PCC पहुंचे| यहाँ PCC चीफ कमलनाथ, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के अलावा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात हुई| काँग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और पार्टी सांसद के नेता शशि थरूर के पार्टी नेताओं के दोहरे व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं| थरूर ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि मस्त्री ही नहीं काँग्रेस के बड़े नेता भी पक्षपात कर रहे हैं





