पायलट का वार: जादूगर तो नीली छतरी वाला, बाकी तो हाथ का कमाल, जनता देगी मेरी रगड़ाई का जवाब
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी कोल्ड वॉर एक बार फिर शुरू हो गई है। इस बार पायलट ने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर कई प्रकार की अटकले लगाई जा रही है। पिछले दिनों गहलोत ने पायलट को लेकर कई ऐसे बयान दिए थे लेकिन इसके बाद भी पायलट ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है।
लेकिन पहली बार पायलट ने सभी बयानों को इस अंदाज में जवाब दिया जो बहुत ही मजेदार होने के साथ गहलोत के लिए तंज से कम नहीं है। पायलट ने विधायक दल की बैठक के बहिष्कार करने के जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े किए है।
Satish Poonia फिर से Action में | ऐसा क्या कहा Congress के लिए on camera.
पायलट ने कहा- मेरी रगड़ाई हुई कि नहीं इस का जवाब जनता देगी। गद्दार और कोरोना कहने जैसे शब्दों का प्रयोग किया लेकिन मैंने जवाब नहीं दिया क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं है। सीएम पद को लेकर कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी तय करेगी उस पर काम किया जाएगा। लेकिन इतने दिनों के बाद भी विधायक दल की बैठक नहीं हो रही है इसको लेकर आलाकमान को सोचना होगा।
जब उनसे पूछा गया कि राजनीति में जादू होता है क्या इस सवाल पर पायलट ने कहा-जादूगर तो नीली छतरी वाला ही है। जादू तो ऊपर वाला करता है बाकी तो सब हाथ का कमाल है। रगड़ाई के सवाल पर कहा कि जनता वोट डालने से पहले देखती है कौन कितना काम करता है अगर जनता ने वोट दिया है तो वहीं जवाब देगी। किसी के कहने से कुछ नहीं होता आने वाले चुनावों में जनता इस जवाब देगी।
अगर गलत शब्दों का प्रयोग किया जाएगा तो सबको बूरा लगता है। पार्टी ने मुझे कम उम्र में बहुत कुछ दिया है और मैंने सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। हमने कभी इस्तीफा नहीं दिया जो लोग इस्तीफे की धमकी देते है और मामला कोर्ट में जाता है तो यह सही नहीं है। सरकार बदलने की परंपरा को रोकना होगा इसके लिए सबको एक साथ आना होगा।





