2 अरब रुपए लेकर फरार हुई नेताजी की पत्नी, फिर हुआ खुलासा
रूस और यूक्रेन की जंग की बीच कई लोगों ने यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने का फैसला किया है। पलायन करने में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या है जो अपने बच्चों के साथ देश छोड़ रही है। एक खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि एक महिला के पास बॉर्डर पार करते समय 2 अरब रुपए कैस में मिले है। जिस महिला के पास यह पैसे मिले है वह यूक्रेन के बड़े नेता की पत्नी है।
Police की नींद उड़ाने वाली हसीना Lady Don, Social Media पर हैं हजारों दीवाने!
यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के पास इतना पैसा मिला है जिसके बारे में सुनकर सभी लोग हैरान है। पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोटवित्स्की सबसे अमीर सांसद है लेकिन उन्होंने इस खबर को गलत बताया है कि उनकी पत्नी के पास इतने पैसे मिले है।

उन्होंने कहा- उनकी पत्नी मां बनने वाली है और इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही है। मेरे सभी पैसे देश के बैकों में जमा है और मैंने वहां से पैसे नहीं निकाले है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हंगरी के कस्टम अधिकारियों को उनके पास से अरबो रुपए मिले है। इस प्रकार की खबर से लग रहा है कि यूक्रेन को छोड़कर जाने के साथ लोग अपने पैसों को भी साथ लेकर जा रहे है ताकि उनको दूसरे देशों में रहने में ज्यादा परेशानी नहीं हो।





