भाजपा की विकास यात्रा आगाज
इन दिनों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात दौरे पर हैं , भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात के मेहसाणा जिले में गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इस दौरान नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और कहा कि congress ने बबूल के बीज बोये हैं अब बबूल के पेड़ ही उगेंगे और उनका विकास नहीं होगा| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले राज्य और अब देश को विकास की राह दिखाई हैं|
पंच तत्व में विलीन हुए नेताजी, अंतिम विदाई देने लाखों की तादाद में लोग रहे मौजूद

भाजपा अध्यक्ष का कहना था कि congress ने भाई - भाई के बीच जंग करायी हैं यही नहीं बल्कि इलाके को इलाके से लड़ाया हैं जिधर पानी की आवश्कता थी उधर पानी भी नहीं दिया| विकास कि यात्रा को लटकाने और भटकाने की भी कोशिश की अब congress पार्टी खुद लटकी और भटकी हैं| भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील कि हर घर जाकर पार्टी के सन्देश लेकर जाए और विकास की नीति और कार्यों को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करें, आपको बता दें कि इसके बाद जेपी नड्डा सौराष्ट्र में दूसरी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाएँगे, भाजपा सरकार ने 5 गौरव यात्राओं की योजना बनाई हैं | शेष 3 यात्राओं को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएगे , बुधवार दोपहर से शुरू होने वाली यह यात्रा पोरबंदर के कुटियाना में संपन्न होगी।





