मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

राजनीति में आगे बढ़ने के लिए हो रहा धर्म का दुरुपयोग - गौहर खान

प्रकाशित: Oct 29, 2022 23:41रिपोर्ट: Navtej TV


गांधी जी के बगल में श्री लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए, यह तो अपने सुना ही होगा तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी बॉलीवुड सेलेब्स के विरोध की खबर। कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि इंडियन करंसी पर महात्मा गांधी जी के बगल में श्री लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए, यह किस्सा हालांकि कुछ दिनों से चर्चे में हैं। इसके चलते इस स्टेटमेंट पर काफ़ी बॉलीवुड सेलेब्स जैसे गुल पनाग, विशाल डडलानी और नकुल मेहता ने भी काफी विरोध किया हैं, उन्ही में से एक एक्ट्रेस गौहर खान हैं जिन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की स्टेटमेंट पर विरोध किया है। उनका कहना हैं कि वो नेता कमजोर होते हैं जो आगे बढ़ने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का आज होगा लोकार्पण


गौहर खान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम बिना लिखे कहा कि एक नेता जो उन्हे लगा कि जिसका मुख्य लक्ष्य विकास करना है वो भी अब राजनीति आगे रहने के अंधे दौड़ में शामिल हो गया। जो राजनेता कमजोर होते हैं वे ही आगे बढ़ने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ चुनाव जीतने का लालच आपको इतना अलग बना सकता है, ये बहुत ही ज्यादा दुखद है। अब अनफॉलो करने का समय है।