पूनम पांडे का दर्द, पति भूखी होने के बाद भी कुत्ते की तरह मारता था
इन दिनों कंगना रनौत का नया शो लॉकअप बहुत ज्यादा चर्चा में है और इसकी वजह इसमें शामिल हुए कैदी है। इन कैदियों ने अपनी लाईफ को लेकर बहुत बड़े खुलासे किए है जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हुए है। इस शो में कैदी बनी पूनम पांडे ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में और पहले पति सैम बॉम्बे को लेकर बड़े खुलासे किए है।
पत्नी का मेकअप खराब कर दिया तो पति ने सैलून पर JCB से कर दी तोड़फोड़!
पूनम ने दावा किया है कि सैम बॉम्बे उन्हें कुत्ते की तरह मारते थे और इसी वजह से कई बार सुसाइड करने का खयाल भी आया। मैं लगभग 4 साल तक रिलेशनशिप में रही लेकिन एक रात भी मैं अच्छे से सो नहीं पायी और ना ही कुछ खा पायी। एक चीज हर रात को जरूर खाती थी वो मार थी। मुझे बेडरूम में बंद कर दिया जाता था और मेरा फोन तोड़ दिया जाता था।
सैम हर रात शराब के नशे में मुझे कुत्ते की तरह मारता है ना, कुत्ते की तरह मुझे एक कमने में बंद करके रखते थे। आज मैं जिंदा हूं और आप लोगों के सामने हुं। पूनम और सैम लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे इसके बाद 2020 में शादी कर ली लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पूनम ने सैम के खिलाफ डोमेस्टिक वॉयलेंस का केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद दोनों में झगड़ा ज्यादा होने लगा तो दोनों ने तलाक ले लिया है।

पूनम पांडे ने उन लोगों को जमकर फटकार लगाई है जो उन्हें एक्सपोज करने पर ट्रोल करते हैं। वो कहती हैं- मैं अपनी बॉडी दिखाती हूं, कपड़े हटाती तो लोग मुझे शेमलेस कहना शुरू कर देते है। जो लोग पूनम पांडे को देखने के लिए रात में वीडियो डाउनलोड करते हैं फिर पूनम को गलत बताते है।





