मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉलीवुड के दबंग खान और खिलाड़ी से भी महंगा ये स्टार, एक फिल्म के लिए 150 करोड़!

प्रकाशित: Nov 24, 2021 14:05रिपोर्ट: Navtej TV
बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार है जो ​एक फिल्म के लिए अब तक 100 करोड़ रूपये चार्ज किये है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली लिस्ट में पहले स्थान पर है। बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले साउथ ​फिल्मों का इतना क्रेज नहीं है। लेकिन इसके बाद भी साउथ स्टार प्रभास ने अपने अभियन से बॉलीवुड फैंस का भी दिल जीत लिया है। प्रभास साउथ के ऐसे स्टार है जिनकी फिल्मों की कमाई बॉलीवुड फिल्मों के आगे कुछ भी नहीं है।

प्रभास की बाहुबली ने जिस तरह से लोगों को पागल किया था उसके बाद हर कोई उनकी फिल्म को देखने के लिए बेताब रहता है। हाल ही में प्रभास ने एक ऐसा काम है जिसके कारण बॉलीवुड के दबंग खान खान यानि सलमान खान और अक्षय कुमार भी नहीं टिकते हैं। साउथ स्टार प्रभास को बॉलीवुड में अपनी फिल्म में लेने के लिए मेकर्स बड़ी सी बड़ी रकम देने के लिए तैयार रहते हैं।

प्रभास की एक के बाद एक फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें फिल्म ‘राधे श्याम’, ‘सलार’ और ‘आदिपुरुष’ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। प्रभास भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रभास आदिपुरुष और स्पिरिट के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज किए है। इससे पहले सबसे ज्यादा चार्ज करने का रिकॉर्ड सलमान खान के नाम था। ‘आदिपुरुष’ 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है और फरवरी में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान भी है।