मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

16 साल के इस भारतीय लड़के की चाल में फंस गये दुनिया के बड़े-बड़े शतरंज के खिलाड़ी

प्रकाशित: Feb 21, 2022 23:16रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय खिलाड़ी आर प्रागननंदा ने ऑनलाइन खेले गए रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स में बड़ा कारनाम करके दिखाया है। इस मुकाबले में प्रागननंदा ने वर्ल्ड के नंबर वन चेस खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी है।। प्रागननंदा ने कार्लसन को 39 चाल में ही मात देकर यह रिकॉर्ड बनाया है। इस खिलाड़ी ने कई बड़े—बड़े खिलाड़ियों धूल चटाई है।

Hijab के खिलाफ Post लिखने पर Bajrang Dal कार्यकर्त्ता की हत्या, इलाके में तनाव

इस जीत के बाद प्रागननंदा के 8 पॉइंट होने के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। नॉर्वे के कार्लसन से वर्ल्ड चैम्पियनशिप का मुकाबला हारने वाले रूस के इयान नेपोमनियाचची 19 पॉइंट के साथ नंबर वन पर है। 2018 में प्रागननंदा ने विश्वनान आनंद का रिकॉर्ड तोड़कर सिर्फ 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस समय उनकी उम्र 16 के करीब है और उनके खेलने का तरीका बहुत ही शानदार है।


इस खेल में बहुत शातिर दिमाग की आवश्यकता होती और एक चाल पूरे खेल को बदल देती है। लेकिन इतनी कम उम्र में इस खिलाड़ी ने बड़े बड़े खिलाड़ियों को धूल चटा दी है। प्रागननंदा ने 12 साल की उम्र ग्रैंडमास्टर का खिताब अपने नाम किया था। प्रागननंदा 2016 में यंगेस्ट इंटरनेशनल मास्टर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। इस जीत के बाद लगता है कि आने वाले दिनों यह खिलाड़ी बड़ा धमाका कर सकता है।