आचार्य प्रमोद ने गहलोत पर किया वार, इस्तीफे की धमकी से नहीं करें ब्लैकमेल
राजस्थान में गहलोत-पायलट की खिंचतान एक बार फिर शुरू हो गई है और सीएम गहलोत कई बार अपने इस्तीफे को लेकर धमकी दे चुके हैं। लेकिन इस बात को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन प्रियंका और पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद ने गहलोत पर जमकर हमला बोला है। इस बयान के बाद लगने लगा है कि जल्द ही राजस्थान कांग्रेस में जबरदस्त घमासान देखने को मिल सकता है। क्योंकि गहलोत कई दिनों से पायलट को लेकर बयान दे रहे हैं और इस्तीफे की धमकी से हाईकमान को डरा रहे हैं।
लड़के ने प्यार में धोखा दिया तो 6 लड़कियों ने एक साथ खाया जहर
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया- 'इस्तीफा देने से पहले इस्तीफे की धमकी देना हाईकमान को ब्लैकमेल करने जैसा है, मुख्यमंत्रीजी।' इस ट्वीट करने का कारण सीएम गहलोत को वह बयान है जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा इस्तीफा सोनिया गांधी के पास पड़ा हुआ है। इसके बाद लग रहा है कि राजस्थान में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।
इससे पहले भी प्रमोद ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करी थी। इस बार पायलट को सीएम बनाने की जगह गहलोत के बयान को लेकर अपनी बात रखी है। सीएम बदलाव के मांग तब से उठी है जब सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पीके फार्मूले पर युवा नेताओं को आगे लाने की बात सामने आई थी। प्रदेश में सीएम बदलने की मांग को लेकर बीजेपी के नेता ने दावा किया था कि दिल्ली से जल्द फरमान आएगा और गहलोत की जगह पायलट सीएम होंगे।

गहलोत ने कहा अफवाह चलती है कि सरकार बदल रही है, मुख्यमंत्री बदल जाएंगे। मेरा इस्तीफा तो परमानेंट ही सोनिया गांधी के पास है। जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगेगी। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। प्रमोद के ट्वीट के बाद गहलोत-पायलट समर्थकों में ट्विटर पर जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है।





