मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना लिए लड़कियों के न्यूड वीडियो, फिर करने लगा

प्रकाशित: Jun 03, 2022 23:33रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तरप्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने का मामला सामने आया है, तीसरे मंजिल पर बने बॉथरुम के शॉवर में स्पाई कैम लगाया गया था, जिससे नहाती हुई लड़कियों के वीडियों बनाये जाते थे, चलिये बताते है आपकों क्या है पूरा मामला।

अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर अमेरिका ने PM मोदी को लगाई कड़ी फटकार!

मामला प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके के मेयोहाल चौराहे के पास का है, शहर के एक डॉक्टर के बेटे आशीष खरे ने अपने घर के एक हिस्से में गर्ल्स हॉस्टल बना रखा था, जिसमें वो कम रेंट पर भी लड़कियों को रुम रहने के लिए दे देता था, लेकिन हॉस्टल में हड़कंप तब मच गया जब एक छात्रा नहाने के लिए बाथरुम में गई तो शॉवर से पानी बहुत कम आ रहा था, तो छात्रा ने जैसे ही शॉवर को दो-तीन बार हिलाया तो उसमें से स्पाई कैमरा नीचे गिर पड़ा, बाथरूम में कैमरा लगा देख छात्रा के होश उड़ गए तो उसने इसकी जानकारी अन्य लड़कियों को दी जिसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी हॉस्टल संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो आरोपी के कमरे से कंप्यूटर के अलावा 9 हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर समेत कई सारी आपत्तिजनक चीजें मिलीं, इसके अलावा एक डायरी में सैकड़ों लड़कियों के नंबर भी लिखे हुए थे और 100 से ज्यादा लड़कियों की पासपोर्ट साइज की फोटो भी रखी मिली।


वहीं पुलिस को शक है कि आरोपी आशीष खरे इन लड़कियों के न्यूड़ वीडियोज बनाकर उनकों ब्लैकमेल करता था, या फिर इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर ड़ालने के लिए बेच देता था। हालांकि अभी किसी लड़की ने इसकी लेकर शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस आरोपी आशीष खरे और हॉस्टल की लड़कियों से पूछताछ में जुट गई है।