प्रिकॉशन डोज के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें इसकी पूरी प्रक्रिया
कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए मोदी सरकार ने तीसरी डोज या प्रिकॉशन डोज लगाने का फैसला किया था। इस अभियान के शुरूआत 10 जनवरी से होगी लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया 08—01—2022 या आज शाम से शुरू हो जाएगी।
कितने समय बाद लगेगी तीसरी डोज
सरकार की गाइनलाइन के अनुसार, प्रिकॉशन डोज वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की तारीख से नौ महीने के बाद ही लगाई जा सकती है। इस डोज के लिए संबंधित व्यक्ति एलिजिबल हो जाएगा तो कोविन उसे टेक्स्ट मैसेज भेजकर प्रिकॉशन डोज लगाने की जानकारी देगा।
WHO: ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की गलती ना करें, फरवरी में होगा पीक का असर
किन लोगों को लगेगी तीसरी डोज
केंद्र सरकार ने तीसरी डोज के लिए सबसे फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स या फिर 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को पहले प्राथमिकता दी है। कोरोना वैक्सीन की 2 डोज ले चुके लोगा बिना किसी रजिस्ट्रेशन के सीधे टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि नए पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। 60 साल और उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लेने के लिए कोई सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। जो लोग बीमार है उनको प्रिकॉशन डोज लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Sushant Singh Rajput की एक्स Ankita ने शादी के बाद की बोल्डनेस की हदें पार! AnkitaLokhande,Video
प्रिकॉशन डोज के लिए एलिजिबल लोग आज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। 10 जनवरी से तीसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी।
जिन को पहले कोवैक्सिन लगी थी उन्हें कोवैक्सिन और कोविशील्ड वालों को कोविशील्ड की तीसरी डोज लगायी जाएगी।





