राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर नवतेज फाउंडेशन की प्रेस वार्त्ता का आयोजन
नवतेज फाउंडेशन आने वाली 7 अगस्त को राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा हैए जिसके तहत आज जयपुर के होटल ग्रेड सफारी में प्रेस वार्त्ता का आयोजन किया गयाए इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए नवतेज फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक मधु धाकड़ और वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दीए उन्होने बताया कि 7 अगस्त को जयपुर के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है
इस कार्यक्रम में शिक्षा और खेल जगत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के 33 जिलों के प्रतिभाशाली हौनहार शामिल होंगे उनका नवतेज फाउंडेशन की तरफ से सम्मान किया जाएगाए ये शिक्षा और खेल जगत में नाम रोशन करने वाले वो हौनहार है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से लड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है, इनमें वो होनहार भी शामिल है जिन्होने कोरोना काल में अपनों को भी खोया है लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी।

नवतेज फाउंडेशन लंबे समय से हर जरूरतमंद की मदद करता आया है इस बार नवतेज फाउंडेशन एक नई दिशा में काम करते हुए शिक्षा और खेल जगत को सम्मान देने जा रहा है, वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी ने बताया कि राजस्थान होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जयपुर शहर सांसद श्री रामचरण बोहरा और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर अध्यक्ष मानव कल्याण बोर्ड डॉ. अर्चना शर्मा और इनके अलावा अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवतेज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विष्णु शांडिल्य महाराज, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र स्वामी भी मौजूद रहे।

