मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

प्रियंका और निक के तलाक पर हुआ बड़ा खुलासा, जानें तलाक का पूरा सच

प्रकाशित: Nov 23, 2021 13:40रिपोर्ट: Navtej TV
प्रियंका और निक की तलाक की खबरों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है और इसी वजह से उनके फैंस इस बात को लेकर भी परेशान है कि आखिर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने हसबैंड का सरनेम क्यों हटाया है। इस बात को लेकर खबरे तेज हो गयी है कि प्रिंयका और निक जल्द ही तलाक ले सकते हैं। इन दोनों की शादी भी चर्चा का विषय बनी थी और इतनी जल्दी तलाक की खबर ने लाखों फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने लविंग हसबैंड का सरनेम हटाते ही इन दोनों के तलाक होने की खबरे तेज होने लग गयी। इन खबरों पर निक और प्रियंका का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया लेकिन प्रियंका की मां ने तलाक की खबरों को ​सिरे से खारित करते हुए गलत बताया है। प्रियंका की तलाक पर मां मधु चोपड़ा ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं और इस बयान के बाद प्रियंका और निक के फैंस का थोड़ा कंफ्यूज तो दूर हुआ है। हालांकि इसके बाद भी फैंस अपने स्टार के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

तलाक की खबरों के सामने आने के बाद निक जोनस ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने प्यारे पति के वीडियो पर प्यारा सा कमेंट करके अपना प्यार बरसाया है। प्र‍ियंका ने लिखा- Damn! मैं तुम्हारी बांहों पर मर चुकी हूं। इसके बाद तो तलाक खबरों पर पूरी तरह से विराम लग गया है और उनके फैंस इन दोनों की जोड़ी हमेशा बने रहने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बीना किसी तथ्य के ही ऐसी बाते करना शुरू कर देते है और कई बार तो यह झूठी बाते भी लोगों को सच लगने लग जाती है।