मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बिना प्रेग्नेंट हुए 6 महीने में ‘देसी गर्ल’ बन गयी विदेशी मम्मी, जानें इसका पूरा सच

प्रकाशित: Jan 22, 2022 21:33रिपोर्ट: Navtej TV

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस के घर में बेटी ने जन्म लिया है और इसी वजस सोशल मीडिया पर उनको जमकर बधाई दी जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को ये गुड न्यूज दी, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नया मेहमान आया है। प्रियंका और निक ने 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Surrogacy के जरिये Priyanka Chopra बनी मां, Surrogacy से कैसे होता है बच्चे का जन्म,देखें Video

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मसहूर अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं इसी वजह से उनको भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। प्रियंका की मां बनने के ​कहानी सब लोगों को हैरान कर रही है और इसी हैरान की वजह है बिना प्रेग्नेंट हुए वह मां कैसे बनी। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, 'यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

Udaipur Gang Rape: खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, महिला बिना साड़ी के पहुंची Police Station, देखें Video

शादी के 3 साल बाद प्रियंका और निक के घर में किलकारियां गूंजी हैं, सेरोगेसी के जरिए उनके बच्चे का जन्म हुआ हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बच्चे का जन्म 10 सप्ताह पहले ही हो गया है जिसके कारण बच्चा कमजोर है। प्रियंका मां बनना चाहती थीं और कई बार इस बात का खुलासा किया है।


सरोगेसी क्या होती है
बच्चा पैदा करने के लिए जब कोई कपल किसी दूसरी महिला की कोख किराए पर लेता है तो इस प्रक्रिया को सरोगेसी कहा जाता है. यानी सरोगेसी में कोई महिला अपने या फिर डोनर के एग्स के जरिए किसी दूसरे कपल के लिए प्रेग्नेंट होती है. सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के पीछे कई वजहें होती हैं. जैसे कि कपल को कोई मेडिकल से जुड़ी समस्या, गर्भधारण से महिला की जान को खतरा या कोई दिक्कत होने की संभावना है या फिर कोई महिला खुद बच्चा पैदा नहीं करना चाहती है. अपनी कोख में दूसरे का बच्चा पालने वाली महिला को सरोगेट मदर कहा जाता है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलेब सरोगेसी के जरिए पेरेंट बना हो, प्रियंका से पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेट्स बन चुके हैं। सरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बनने वालों की बॉलीवुड में एक लंबी लिस्ट है, शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बनीं सरोगेसी के जरिये बनी वहीं शाहरुख खान के बेटे अबराहम का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव भी सरोगेसी से पेरेंट्स बने। सोहेल खान के छोटे बेटे योहान का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर भी सरोगेसी के जरिए ही मां बनीं इनके अलावा कई बॉलीवुड एक्टर्स है जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने है।