प्रियंका गांधी ने अखिलेश को बताया बड़ा 'ज्योतिषी'
2022 में होने वाले यूपी चुनावों से पहले कांग्रेस और सपा के बीच जबरदस्त बयानबाजी देखने को मिल रही है और इस बीच प्रियंका ने सपा अध्यक्ष अखिलेश को ज्योतिषी बताया है। कभी महागठबंधन में शामिल होकर सपा और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा था लेकिन गठबंधन नहीं होने के कारण इस बार दोनों एक दूसरे को अपना जानी दुश्मन मानकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
इस बार कांग्रेस ने यूपी में प्रियंका को अपना चेहरा बनाया है और अगर यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा होता है तो इसका श्रेय प्रियंका को जाएगा। इस बात का डर सपा को है कि उसको अगर किसी से ज्यादा खतरा है तो वह कांग्रेस है क्योंकि इस प्रियंका यूपी में हाथ को मजबूत करने में जुटी है।
अखिलेश ने कहा था कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा और उसे 0 सीट मिलेगी इसका जवाब देते हुये प्रियंका गांधी ने कहा कि अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं जो इस प्रकार के दावे कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि इस बार के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहेगा। यूपी का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं और सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा है।