इन दो भारतीय बल्लेबाजों के संन्यास का फैसला करेगा अफ्रीकी दौरा
26 दिसंबर से भारत और अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। यह सीरीज पहले ही इतनी चर्चा में आ गयी है कि हर किसी को इसके परिणाम से ज्यादा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। विराट कोहली की के पास अफ्रीका में सीरीज जीतने का अच्छा मौका है अगर वह इसमें कामयाब होते है तो यह उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।
फरवरी में मिलेगा IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी, विराट और रोहित के उड़ेंगे होश
इस जीत में भारतीय टीम के दो बल्लेबाजों पर विराट की सबसे ज्यादा नजरे टिकी हुई है। भारतीय टीम के दो बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा है कि अगर इस सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला तो यह बल्लेबाज जल्द ही संन्यास लेने का फैसला करेंगे। इन दोनों बल्लेबाजों को वनडे और टी20 में पहले ही जगह नहीं मिल रही है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं जबकि इन दोनों बल्लेबाज को टेस्ट का सबसे अच्छा खिलाड़ी माना जाता है।
पुजारा ने आखिरी शतक सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में लगाया था। इसके साथ अजिंक्य रहाणे की बात करें तो उन्हें विदेशी मैदानों पर टीम का संकटमोचक तो माना जाता है और कई बार अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है। अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी शतक निकले एक साल का समय हो गया है। रहाणे का अंतिम शतक भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही निकला था।

कप्तान विराट कोहली को पुजारा और रहाणे पर बहुत ज्यादा भरोसा है और उनको लगातार मौके दे रहे हैं। अगर इस सीरीज में इन दोनों खिलाड़ी को मौका मिलने के बाद भी रन नहीं बनाते है तो यह इनकी अंतिम सीरीज भी हो सकती है। इन दोनों की बल्लेबाजी को लेकर
क्रिकेट विशेषज्ञ तो यहां तक कह रहे हैं की इनकी तकनीक सही नहीं है।





