मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

बेयरस्टो के तूफान में उड़ गई बेंगलुरु, प्लेऑफ की राह हुई आसान

प्रकाशित: May 14, 2022 17:45रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब किंग्स ने IPL 2022 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीजन के दूसरे मैच में भी हरा दिया है। पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रनों की धमाकेदार जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ की राह आसान कर ली है। पंजाब के 12 मैचों से 12 अंक हो गए हैं तो इस हार के बाद RCB के 13 मैचों से 14 अंक हैं और वो भी अंतिम चार की दोड़ में बरकरार है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसार 209 रन बना दिए है। इस विशाल स्कोर बनाने में लियाम लिविंगस्टन ने 42 गेंदों पर 70 और जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन की तूफानी का कमाल रहा। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई और मैच 54 रन से हार गई। बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए तो विराट कोहली एक बार फिर कमाल नहीं दिखा पाए।

सेना भर्ती पर मोदी सरकार का ग्रहण, आत्महत्या पर मजबूर युवा!

पंजाब को ओपनर शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शुरुआत दी और दोनों ने 20 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर दी। बेंगलुरु के 2 गेंदबाज इस हार का कारण बने और बिना विकेट लिए 6 ओवर में 100 रन लुटा दें। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 64 रन तो मोहम्मद सिराज ने 2 ओवर में 36 रन लुटा दिए।


आईपीएल 2022 में सबसे तेज अर्धशतक
14 - पैट कमिंस
21 - लियाम लिविंगस्टोन
21 - राहुल त्रिपाठी
21 - जॉनी बेयरस्टो
23 - एविन लुईस

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाबः जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत ब्रार, अर्शदीप सिंह।

बेंगलुरुः विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश