पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड जीती है आलीशान जिंदगी, जानें पुतिन की लव लाईफ
इन दिनों पूरी दुनिया रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर डरी हुई है कि उनका एक फैसला दुनिया को खत्म कर सकता है। रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर अभी कोई परिणाम नहीं निकल पाया है और इसी वजह से दुनिया डरी हुई है। लेकिन इन दिनों रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जिंदगी को लेकर कई खबरे वायरल हो रही है।
लड़के में दम है, मेहनत के आगे दुनिया झुकती है,VIDEO
हम आपको पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे है जो स्विट्जरलैंड में अपने तीन बच्चों के साथ लग्जरी लाईफ जी रही है। बताया जा रहा है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड और एक्स जिमनास्ट अलीना काबेवा स्विट्जरलैंड में है। इस खबर के बाद यूक्रेन और बेलारूस के लोगों ने अलीना के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटिशन शुरू कर दी है जिसमें उन्हें स्विट्जरलैंड से बाहर करने की मांग की है।
इस पिटिशन को 50 हजार से अधिक लोगों समर्थन मिला है। अलीना एक ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं और वह यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद भी रह चुकी हैं। अलीना को बहुत कम बार देखा जाता है लेकिन पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

पुतिन की लव लाईफ को लेकर दावा किया जाता है कि उनका कई महिलााओं के साथ संबंध रह चुका है। एलिजाबेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की बेटी होने की बात भी कही जाती है। पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना मिलता है कि कोई भी देखकर इस बात को बता सकता है।

