मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL में प्लेऑफ की जंग: गुजरात के बाद RR व LSG की होगी एंट्री, चौथी टीम..

प्रकाशित: May 18, 2022 20:19रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2022 के लीग चरण के अंमि 5 मैच बचे है और अभी तक एक टीम को छोड़कर प्लेऑफ की 3 टीमों को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है और टीम ने 13 मुकाबलों में 10 जीतकर 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। इसके बाद राजस्थान और लखनऊ की टीमें 16-16 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। अगर दोनों टीमें अपना अंतिम मैच हारती है या जीतती है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन दोनों को नंबर 2 पर बने रहने के लिए जीत जरूरी होगी।

बच्चे की हिम्मत देख दंग रह गए सीएम से लेकर बॉलीवुड स्टार!

इन दोनों टीमों को कड़ी टक्कर दिल्ली और बेंगलुरु से मिल सकती है क्योंकि दोनों टीम अपने अंतिम मैच जीत जाती है तो वह 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। अंतिम 5 मैच तक मुंबई और चेन्नई को छोड़कर बाकी सभी टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। दिल्ली का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा इस मैच की हार—जीत का असर दिल्ली पर पड़ेगा।


बेंगलुरु का अंतिम मैच गुजरात के खिलाफ होगा और इसमें बेंगलुरू की हार हुई तो उसका अंतिम चार में जाना मुश्किल हो जाएगा। बेंगलुरु के लिए मुसीबत सीजन के सबसे टॉपर गुजरात से होगी। इस बार चेन्नई और मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है और इसी वजह से दोनों टीमें अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई है। लेकिन सीजन में पहली बार उतरी गुजरात और लखनऊ ने सबको हैरान करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है।