हार का बदला लेने के लिए RCB से भिड़ेगी RR, बटलर और कार्तिक में होगी टक्कर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का दूसरा मुकाबला MCA स्टेडियम, पुणे में शाम 7:30 बजे शुरु होगा। पहले मैच में RCB ने RR को 4 विकेट से मात देकर जीत हासिल की थी। इस सीजन में आरआर का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और 7 मैचों में से 2 मैच हारे है और 5 मैच जीते है। इस बार आरआर के लिए बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया है और 7 मैच में 3 शतक की सहायता से 500 रन के करीब पहुंच चुके है। पहले मैच में बटलर ने RCB के खिलाफ भी 70 रन की नाबाद पारी खेली थी लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
SORRY मम्मी-पापा लिखकर पुलिसवाले की बेटी ने किया सुसाइड, सामने आई ये बड़ी वजह!
वहीं बात करें RCB की तो उसका प्रदर्शन हर सीजन की तहर ही रहा है। इस बार विराट का बल्ला ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहा है और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी से टीम को बड़ा फायदा मिल रहा है। राजस्थान इस बार चैंपियंस की तरह खेल रही है और ऑरेंज कैप विजेता जोस बटलर और पर्पल कैप विजेता युजवेंद्र चहल दोनों ही इसी टीम के खिलाड़ी है।
बटलर की फॉर्म देखकर लग रहा है कि वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगे। वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल लय में दिख रहे हैं। गेंदबाजी आक्रमण युजवेंद्र चहल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी और ट्रेंट बोल्ट धमाल मचा रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डुप्लेसी, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, आकाश दीप, डेविड विली, रजत पाटीदार और सिद्धार्थ कौल।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग, संजू सैमसन, जोस बटलर, नाथन कूल्टर नाइल,नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।





