REET-2022: जुलाई में पात्रता और अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा, 18 अप्रैल से आवेदन शुरू
रीट भर्ती को लेकर लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है और शिक्षा विभाग ने टीचर्स के 46 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। Reet के लिए पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रकिया 18 अप्रैल से शुरू होगी जो 18 मई तक चलेगी। इसके बाद 23 और 24 जुलाई को पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता परीक्षा पास कर चुके आवेदन कर सकेंगे और अक्टूबर में परीक्षा होगी।
राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी।
लेवल-1 में 15,000 पद
लेवल-2 के 31,500 पद
अब लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा
पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी
दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन मुख्य भर्ती होगी
पात्रता परीक्षा 23 और 24 जुलाई को होगी

मुख्य परीक्षा
लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा 300 नंबर की होगी।
पेपर में कुल 150 सवाल होंगे
गलत जवाब देने पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा
पात्रता परीक्षा में पास उम्मीदवारों की पात्रता आजीवन रहेगी।
लेवल-1 में एसटीसी किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक के बच्चों को पढ़ाएंगे
लेवल-2 में बीएड डिग्रीधारी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे





