जनवरी के पहले हफ्ते में होगी REET मेन्स, प्री रिजल्ट इसी महीने आएगा
रीट भर्ती को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है और रीट प्री के बाद जनवरी 2023 में मेन्स का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 46500 पोस्ट पर यह परीक्षा करवाई जाएगी। इसी महीने के अंतिम सप्ताह में प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
नॉर्मलाइजेशन के कारण अभी रीट प्री का रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। रीट लेवल 1 और लेवल 2 के लिए कुल 16 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी है। इन सबको परिणाम का इंतजार इसके बाद मेन्स के लिए आवेदन किया जाएगा।
इतना खूबसूरत होगा महाकाल Corridor, देखिये VIDEO
कर्मचारी चयन बोर्ड ने मई 2022 को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी। लेकिन 5 जनवरी 2023 को परीक्षा करवाई जाएगी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया आंसर.की पर आई आपत्तियों को लेकर जांच चल रही है। मेन्स परीक्षा में 300 नंबर के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे।

पात्रता परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट ही जनवरी 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अधिकारिक वेबसाइट तममजइेमत2022ण्पद पर जाकर चेक करना होगा।





