मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

रीट का रिजल्ट सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा जारी, पदों की संख्या में होगा इजाफा

प्रकाशित: Sep 07, 2022 23:13रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का पिछले एक महीने से रीट 2022 के परिणाम का इंतजार है। सभी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है कि रीट परीक्षा का रिजल्ट सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी आंसर की पर आई आपत्तियों की जांच की जा रही है और इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
'Comment करना है तो अपनी Girlfriend और मां-बहनों पर करो, भड़की Urfi Javed!
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट की मुख्य परिक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। 45 हजार पदों पर भर्ती होगी और इसके तहत लेवल.1 और लेवल.2 की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा में 300 नंबर के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे और नेगे​​​​​टिव मार्किंग भी होगी।​


पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक करें।