REET के नए सिलेबस से अभ्यर्थी हुए परेशान,2.30 घंटे में हल करेंगे 150 सवाल, निगेटिव मार्किंग
राजस्थान में 3ग्रेड टीचर्स के 46 हजार पदों के लिए जुलाई में रीट परीक्षा कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा 300 नंबर की होगी जिसमें 150 सवालों का जवाब देने के लिए 2.30 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा। नए सिलेबस को लेकर अभ्यर्थी परेशान है कि इतना बड़ा और विस्तृत है जिसे लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है।
रीट पास कर चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए एक और परीक्षा देनी होगी। इसमें मेरिट और एकेडमिक इंडेक्स के आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी।जुलाई में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए लेवल-2 के पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

2021 में 31 हजार पदों के लिए 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 11 लाख पात्र घोषित हुए थे। इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख और लेवल-2 के लिए 7 लाख को पात्र घोषित किया गया था। लेकिन लेवल-2 के पेपर के लीक होने सबंधी विवाद में सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था।





