मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

REET की कट ऑफ जारी: मई में मिलेगी 15 हजार युवाओं को नियुक्ति, आवेदन प्रकिया शुरू

प्रकाशित: Apr 18, 2022 19:55रिपोर्ट: Navtej TV

REET लेवल-वन की फाइनल कट ऑफ जारी हो गयी है और इसमें सफल युवाओं को मई में नियुक्ति दी जाएगी। इस बार कट ऑफ बहुत ज्यादा रही है जिसके कारण कई युवाओं को निराशा हाथ लगी है। General में 133, OBC में 131, SC में 125 और ST 117 का कटऑफ रहा है।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कटऑफ जारी करते हुए कहा जल्द नियुक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट अब जिलों को भेजी जाएगी और जिला परिषद इन चयनित कैंडिडेट्स के नाम का अनुमोदन करेगी। जिन कैंडीडेट्स का चयन नहीं हुआ है उनको पात्रता परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए क्योंकि इसकी आवेदन प्रकिया 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। आवेदन की लास्ट डेट 18 मई है। परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट की वैधता लाइफ टाइम रहेगी।

एग्जाम 23 जुलाई (शनिवार), 24 जुलाई (रविवार) और 25 जुलाई (सोमवार) को प्रस्तावित।
लेवल-2 के आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए कोई शुल्क नहीं।
नए कैंडीडेट्स के लिए शुल्क 550 रुपए लगेगा।
दोनों लेवल के नए कैंडीडेट्स 50 रुपए शुल्क लगेगा।
कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी।
लेवल-2 के पुराने आवेदकों को REET 2022 का आवेदन भरते समय सर्वप्रथम रीट 2021 का पुराना आवेदन चुनना होगा।