REET लेवल -1 का कटऑफ हुई जारी, मार्च में मिलेगी नियुक्ति
शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात REET लेवल-वन की कट ऑफ जारी कर दी। सफल कैंडिडेट्स को 31 मार्च से पहले नियुक्ति देने की तैयारी की जा रही है। 15 हजार 500 पदों के लिए 31 हजार बच्चों को पास किया गया, जिसमें 15 हजार 500 को ही नियुक्ति दी जाएगी। निदेशालय ने जिलावार सूची बनाने का काम भी शुरू कर दिया था।

रीट की कटऑफ को लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि इतनी ज्यादा कटऑफ कैसे जा रही है और कई अभ्यर्थी रीट 2 को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।





