REET लेवल वन में चयनित अभ्यार्थियों को हुए जिले अलॉट,जल्द मिलेगी पोस्टिंग
REET लेवन वन में चयनित युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने लेवल वन के 15,500 पदों के लिए जिला आवंटन कर दिया है। जल्द ही इनके नाम, नियुक्ति पत्र पोस्टिंग के लिए जल्दी ही प्रदेशभर में जिला परिषद को भेजे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 17 अप्रैल को फाइनल कट ऑफ जारी की थी और इसके बाद पोस्टिंग का इंतजार किया जा रहा था।
रीट फाइनल कटऑफ
नॉन टीएसपी
सामान्य 133
ओबीसी 131
ईडब्ल्यूएस 129
एमबीसी 127
एससी 125
एसटी 117

टीएसपी कट ऑफ
सामान्य 118
एससी 95
एसटी 99
हाईकोर्ट ने रीट-2021 पेपर लीक मामले में लेवल-1 के 15,500 पदों पर होने वाली नियुक्तियों को याचिकाओं में होने वाले फैसले के अधीन रखने का आर्डर दिया है। सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया था।





