मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

RPSC ने सीनियर टीचर के लिए आवेदन की लास्ट डेट 4 दिन के लिए बढ़ाई,जल्द करें आवेदन

प्रकाशित: May 11, 2022 18:59रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के 9760 वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया की लास्ट डेट 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके है वो 14 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन ​प्रकिया 11 अप्रैल से शुरू हुई थी जो अब 14 मई तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडीडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सी

पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई. डी. में से किसी एक आई.डी. के साथ आवेदन करना होगा।

संशोधन नहीं होगा
वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।

परीक्षा शुल्क

सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के लिए 350 रुपए

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 250 रुपए

निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के के लिए 150 रुपए

टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के लिए 150 रुपए

​​​​​​​

पदों की संख्या

अंग्रेजी 1668
हिन्दी 1298
गणित 1613
संस्कृत 1800
विज्ञान 1565
सा.विज्ञान 1640
पंजाबी 70
उर्दू 106
कुल 9760