मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

RPSC ने स्कूल लेक्चरर व वरिष्ठ अध्यापक का जारी किया एग्जाम शेड्यूल्ड

प्रकाशित: Aug 31, 2022 20:25रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर व वरिष्ठ अध्यापक के 16 हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होगा।

बाबा के राज में घटता Crime और बढ़ती PM की दावेदारी!

माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के लिए स्कूल लेक्चरर के कुल 6 हजार पदों के लिए 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 परीक्षा होगी। वहीं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक परीक्षा आयोजन होगा।

संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड. द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत छह विषयों के कुल 417 पदों के लिए जनवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।


इस बार एक साथ सभी परीक्षाएं होने से उम्मीदवार बहुत ज्यादा परेशान है और उनको समझ नहीं आ रहा है कि वह किसकी तैयारी करें। कई उम्मीदवार भर्ती परीक्षा की तीथि में थोड़ा अंतराल करने की मांग कर रहे है।