RPSC टीचर्स भर्ती: आज से 9760 पदों के लिए आवदेन शुरू,10 मई लास्ट डेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 9760 वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया आज से शुरू कर दी है। आवेदन प्रकिया के लिए एक माह का समय दिया गया है और लास्ट डेट 10 मई 2022 है।
ऑनलाइन आवेदन प्रकिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर या एस.एस.ओ. पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर आवेदन करना होगा।
परीक्षा शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए
अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए 250 रुपए
निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपए
टी.एस.पी क्षेत्र के के लिए 150 रुपए

इन विषयों के लिए इतने पद
अंग्रेजी 1668
हिन्दी 1298
गणित 1613
संस्कृत 1800
विज्ञान 1565
सा. विज्ञान 1640
पंजाबी 70
उर्दू 106
कुल 9760





