मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म 'RRR' ने तोड़ दिया कमाई का ये बड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 600 करोड़ के पार

प्रकाशित: Mar 29, 2022 23:38रिपोर्ट: Navtej TV

बॉक्स ऑफिस पर 'RRR' का जबरदस्त धमाल देखने को मिल रहा है और कमाई के बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 550 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 4 दिन में ही 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने में सफल हुई है। कमाई के मामले में फिल्म ने 'द कश्मीर फाइल्स', 'सूर्यवंशी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

मुर्गे जलाकर Imran की Government बचाने उतरी बीबी बुशरा

फिल्म ने राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट का शानदार अभिनय देखने को मिला है। फिल्म ने ओपनिंग-डे पर 257 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बिजनेस किया,दूसरे दिन 114 करोड़, तीसरे दिन 118 करोड़ और सोमवार को 72 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल हुई है।


'RRR' का का कलेक्शन साउथ की फिल्मों के पहले दिन के बिजनेस भी ज्यादा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 60 करोड़ से ज्यादा की बतायी जा रही है और पहले दिन फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म ने रिलीज से पहले डिस्ट्रीब्यूशन, सैटेलाइट, म्यूजिक जैसे राइट्स बेचकर 800 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जानकारों के अनुसार RRR बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।