RRR की कमाई से बॉलीवुड के अस्तित्व पर उठने लगे सवाल,कमाई का आंकड़ा 900 करोड़ के पार
फिल्म RRR ने रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए है और रिलीज के 10वें दिन तक फिल्म की कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ के पार चला गया है। इस फिल्म ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों को चेतावनी जारी कर दी है कि फिल्म की कहानी में अगर दम है तो फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता।
WIFI में Camera लगाकर Hotel में आने वाले पति-पत्नी के बनाए जाते थे अश्लील Video
एसएस राजामौली की लगभग सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है और इस फिल्म को भारत के साथ-साथ दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कमाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म की कमाई में 50 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।
रविवार को तेलुगू संस्करण से 15 करोड़ रुपये कमाए है तो हिंदी का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों के 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने बाहुबली 2 के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

जॉन अब्राहम की अटैक और जेरेड लेटो की हॉलीवुड फिल्म मोर्बियस भी RRR को टक्कर नहीं दे पा रही है। इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म रिलीज के दूसरे सप्ताह में ही 1 हजार करोड़ को पार कर लेगी और ऐसा करने वाली ये तीसरी फिल्म होगी।





