मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

RRR की सुनामी: फिल्म ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, बंपर ओपनिंग से हुआ आगाज

प्रकाशित: Mar 26, 2022 16:56रिपोर्ट: Navtej TV

एसएस राजामौली की फिल्म RRR रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म ने कमाई के मामले में बाहुबली को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म के ओपनिंग डे का भी कलेक्शन इतना शानदार रहा है कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बंपर कमाई से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड बना दिए है।

India के सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, रातों-रात गायब हो गई University

फिल्म ने केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और तमिलनाडू में फिल्म ने 9 करोड़, कर्नाटक में 12 करोड़, केरल में 3 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा ओवरसीज बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।


आइए एक नजर डालते हैं कलेक्शन पर:
साउथ: 130 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 25 करोड़
कर्नाटक और केरल: 20 करोड़
ओवरसीज: 70 करोड़
टोटल: 250 करोड़

फिल्म को देशभर में 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और फिल्म ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई की है तो ऐसे में आने वाले दिनों में यह फिल्म कमाई के मामले बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।