RSMSSB ने जारी किया भर्तियों का कैलेंडर: हजारों पदों के लिए शमिल होंगे 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2022 में होने वाली लगभग 20 हजार पदों की प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल लगभग एक दर्जन प्रतियोगी परीक्षाएं होगी जिसमें लगभग 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रसार भारती में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

इनमें सहायक जनसंपर्क अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी, कंप्यूटर अनुदेशक, प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी पशुधन सहायक, तहसील राजस्व लेखाकार, कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ लेखाकार, वनपाल, वनरक्षक, सुपरवाइजर महिला अधिकारिता, कनिष्ठ सहायक लिपिक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।
प्रसार भारती में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने युवाओं की मांग को देखते हुए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने का फैसल किया है। इनमें 4 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल तारीख के साथ जारी किया है और भर्तियों की तारीख जल्द बताई जाएगी।
भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा से मुलाकात करके इस बात पर विचार करने का आग्रह किया था।

