मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

सेम सेक्स मैरिज के विरोध में उतरा RSS, मोदी सरकार का किया समर्थन

प्रकाशित: Mar 14, 2023 04:09रिपोर्ट: Navtej TV

सेम सेक्स मैरिज को लेकर देश में फिर से नई बहस छिड़ गई है और इसको लेकर सभी लोग अपनी राय दे रहे है। लेकिन इस एक्ट को लेकर मोदी सरकार ने अपनी बात रखी है और इसका विरोध किया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ RSS ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए इस प्रकार की शादी का विरोध किया है। पानीपत में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में दत्तात्रेय होसबोले ने सेम सेक्स मैरिज पर अपनी बात रखी है।

Asaduddin Owaisi ने उगला मजहबी जहर

होसबोले ने सेम सैक्स में मैरिज पर अपनी बात रखते हुए कहा, भारत में शादी एक संस्कार है। यह कोई कॉन्ट्रैक्ट या एन्जॉयमेंट की चीज नहीं है। इसको लेकर लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी लेकिन कई लोग पश्चिमी देशों के अनुसार अपने आप को बदलने में लगे है। उन्होंने कहा जब भी चुनाव आते है तो कांग्रेस को देश संकट में नजर आता है और राहुल गांधी भी संघ के बारे में विवादित टिप्पणी करते है।

कांग्रेस ने इमरजेंसी के लिए भी देश से माफी नहीं मांगी वह लोग आज देश में आजादी की बात कर रहे हैं। RSS की शाखाओं में महिलाओं को शामिल करने को लेकर भी अपनी बात रखी है। मीडिया में इस प्रकार की बातें होती लेकिन अभी तक हमने इसको लेकर कोई चर्चा नहीं की है।