मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

रहाणे और पुजारा का फ्लॉप शो जारी, खतरे में टेस्ट करियर

प्रकाशित: Jan 03, 2022 22:10रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया को पहले विराट कोहली के नहीं खेलने का झटका लगा तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीमों को शुरूआती झटकों ने परेशानी में डाल दिया। विराट कोहली प्लेइंग-11 के बाहर होती ही भारतीय टीम का टॉप आडर फेल होता नजर आ रहा है और टीम के सबसे अनुभवी दो सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर निराश किया है।

इस कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली, राहुल को मिली कप्तानी

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी इस बार ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी और मयंक सस्ते में आउट हो गये। वहीं बात करें चेतेश्वर पुजारा की तो उन्होंने 33 बॉल खेलकर 3 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे टेस्ट करियर में पहली बार पहली बॉल पर ही आउट हो गये।

रहाणे और पुजारा का फ्लॉप शो लंबे समय से चला रहा है और इस वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने की मांग उठ रही है। अफ्रीका दौरे से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज़ में इनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था लेकिन विदेशी जमीन पर इनका प्रदर्शन अच्छा होने की वजह से इन पर भरोसा जताया गया है। लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों की जगह नए बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता है। इस मैच में कप्तान राहुल और हनुमा पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह टीम को इस संकट से बाहर निकाले।


साउथ अफ्रीका सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन दौरा:

चेतेश्वर पुजारा
0, 16, 3
अजिंक्य रहाणे
48, 20, 0


भारत: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और आर अश्विन

साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसेन,डुआने ओलिवर लुंगी एनगिडी, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा और केशव महाराज