चोटिल होने के बाद इस अभिनेत्री के साथ इश्क लड़ा रहा है ये किक्रेटर, वैलेंटाइन डे पर दिखा प्यार
वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है। राहुल चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से बाहर है और इसी वजह से वह अपनी दोस्त के साथ समय बीता रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर राहुल के साथ उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राहुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी डे और इस कैप्शन के साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की है।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी को कई बार एक साथ देखा गया है और विदेशी दौरे के दौरान भी वह उनके साथ नजर आई थी। इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपनी गर्लफ्रेंड अथिया के बारे में बताया था। टूर के दौरान हर खिलाड़ी को अपने साथ सफर करने वाले पार्टनर का नाम बताना था तो राहुल ने अथिया का नाम बताया था।

फिल्म ‘तड़प’ के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान अथिया के भाई और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपना बॉलिवुड डेब्यू किया था। इस मौके पर बॉलिवुड के कई सितारे पहुंचे थे लेकिन केएल राहुल भी इसमें शामिल हुए थे। इन दोनों के रिश्ते के बारे में दोनों के परिवार के लोगों को जानकारी है। इन दोनों का रिश्ता जल्द ही शादी के मंडप तक पहुंचने वाला है।





