इस बल्लेबाज ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड, विराट और सचिन का रिकॉर्ड खतरे में
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 272 रन बनाने में सफल हुए है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की सलामी जोड़ी ने काफी लंबे समय बात शतकीय साझेदारी करने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन मयंक अग्रवाल शतक बनाने से चुक गये।
U-19 विश्व कप: पाकिस्तान के आगे फेल हुआ भारत का टॉप ऑर्डर
लेकिन दूसरे छोर पर जमे केएल राहुल 122 की रनों की शानदार पारी खेलेकर नाबाद है। वहीं अपनी खबरा फॉर्म से जुझ रहे अजिंक्य रहाणे का बल्ला थोड़ा चला और 40 रन बनाकर नाबाद है। पहली पारी में पुजारा का बल्ला नहीं चला और बिना खाते खोले ही लुंगी एनगिडी ने उनको चलता कर दिया।
भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाते ही राहुल ने साउथ अफ्रीका में शतक जड़कर अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले वसीम जाफर के नाम था। राहुल सेंचुरियन में शतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज भी बने है। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने पहले यंहा शतक लगाया है। राहुल ने अपने करियर के सबसे ज्यादा शतक विदेश में ही बनाये है।

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे राहुल इसी तरह से रन बनाते रहे तो वह 48 रन बनाते ही साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाज सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के नाम है। राहुल पिछले कुछ समय से टेस्ट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे है और इसी वजह से वह नए—नए रिकॉर्ड बना रहे है।





