मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

राहुल गांधी बनें कांग्रेस के कप्तान, हर राज्य से उठी यही मांग

प्रकाशित: Sep 19, 2022 18:48रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर इन दिनों जबदस्त जंग देखने को मिल रही है। क्योंकि राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अध्यक्ष नहीं बनेंगे लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस नेता उनको ही अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे है। ऐसे में राहुल गांधी को ही एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Boyfriend को खुश करने के लिए Hostel की लड़कियों के नहाते हुए बनाए 60 Video!

चुनावों से पहले राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। अब ऐसे ही प्रस्ताव अन्य राज्यों से देखने को मिलेंगे लेकिन इसको लेकर भी सवाल खड़ा हो रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गैर गांधी अध्यक्ष बनाने की बात कह रहे है। इस बार लग रहा है कि राजस्थान की सीएम गहलोत कांग्रेस ने नए अध्यक्ष हो सकते है लेकिन उन्होंने भी राहुल के नाम पर सहमति जताई है। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है और उन्होंने कहा अध्यक्ष जल्द मिलेगा समय का इंतजार करें। लेकिन राज्यों में जिस तरह से प्रस्ताव पास किए जा रहे है उससे लग रहा है कि अध्यक्ष पर केवल राहुल गांधी को ही देखना पसंद कर रहे है।


राहुल को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के लिए राजस्थान पहला राज्य था जिसने ऐसा प्रस्ताव पास किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले राज्य में भी ऐसा प्रस्ताव पास किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 24 सितंबर से नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी और एक से ज्यादा उम्मीदवार होते है तो 17 अक्टूबर को चुनाव आयोजित होंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे जारी होंगे।