मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

राहुल गांधी ने फिर विदेश में पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर

प्रकाशित: Mar 05, 2023 20:44रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर है और भारत के खिलाफ जमकर आग उगल रहे है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के आने के बाद से देश के हालात ठीक नहीं है और धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन अब उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। राहुल ने चीन का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा मुझे यहां बोलने की आजादी है लेकिन संसद में चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ को लेकर बोलने की इजाजत नहीं है।

पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी

राहुल प्रवासी भारतीयों के बीच भाषण दे रहे थे। राहुल ने कहा- भारत को चीन से सतर्क रहने की जरूरत है। राहुल गांधी ब्रिटिश संसद में भाषण देंगे उसको लेकर भी कई प्रकार की बाते सामने आ रही है। संसद में आवाज न उठाने देना शर्मनाक है। चीन हमारे इलाके में बैठा हुआ है और हमें संसद में इसको लेकर बोलने की इजाजत नहीं दी जाती है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर ठोका मानहानी का दावा, जल्द होगा बड़ा एक्शन

भारत खुले विचारों वाला देश है लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद सब कुछ बदल गया है। अब सब तबाह हो गया है। उन्होंने कहा एक भारतीय नेता कैंब्रिज में अपनी बात कह सकता है लेकिन भारतीय यूनिवर्सिटी में वह अपनी बात नहीं रख सकता है।

राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार की विदेश में खुले मंच पर आलोचना की है। राहुल ने कहा- देश का अपमान मैं नहीं, बल्कि खुद PM मोदी करते हैं। देश हो या विदेश जो भी मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाती है। BBC के साथ भी यही हुआ।