मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कोरोना के कारण फिल्म 'RRR' पर मंडराया खतरा, रिलीज पर राजामौली ने किया बड़ा खुलासा

प्रकाशित: Dec 30, 2021 19:23रिपोर्ट: Navtej TV

ओमिक्रॉन के बढते मामलों के कारण कई राज्यों में नई गाइडलाइन जारी कर दी गयी है और इसके कारण फिल्म इंडस्ट्री पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पिछले 2 साल से कोरोना के कारण कई फिल्मों को देरी से रिलीज किया गया है और इसके कारण उनकी कमाई में भारी नुकसान हुआ है। कोरोना का खतरा बढ़ता देख नए साल में रिलीज होने वाली 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म आरआरआर को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है।

बाथरूम में नहाती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री की तस्वीरे हुई वायरल, देखें Hot तस्वीरें और ​Video

फिल्म 'आरआरआर' के निर्देशक एस एस राजामौली के साथ उनकी पूरी स्टार कास्ट जमकर फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। फिल्म के रिलीज होने में अभी 8 दिन का समय बचा है लेकिन कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सिनेमाघरों पर पांबदी लगानी शुरू कर दी है। अगर आने वाले समय ये पांबदिया ज्यादा सख्त होती है तो इस फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोरोना के खतरे को देखते हुए शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दी हैं।


लेकिन आरआरआर के पोस्टपोन की खबरों को गलत बताने हुए एनालिस्ट तरण आदर्श ने दावा किया है कि 'एस एस राजामौली ने फिल्म 7 जनवरी 2022 को ही रिलीज करने का वादा किया है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशितआरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और समुथिरकानी जैसे स्टार नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। RRR अपने तय शेड्यूल 7 जनवरी 2022 को पर्दे पर उतरेगी लेकिन फिल्म की कमाई को लेकर कई सवाल उठ रहे है।