मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

राजस्थान विधानसभा सत्र आज से शुरू, बीजेपी का सदन से सड़क तक होगा संग्राम

प्रकाशित: Sep 19, 2022 16:43रिपोर्ट: Navtej TV

आज से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है और यह सत्र कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि इस सत्र में राजस्थान की गहलोत सरकार कई अहम बिल पास करवाने का प्रयास और जनता को बड़ी सौगात देगी। लेकिन इस बार बीजेपी ने रेप, लंपी और अपराध जैसे मामलों पर सरकार को सदन से सड़क तक घेरने का प्लान बनाया है। आज विधानसभा में प्रश्नकाल नहीं होगा।

तू तो चालू औरत है कहने पर महिला ने Boyfriend का उस्तरे से काटा गला और फिर..

वहीं बीजेपी ने लंपी बीमारी से हुई गायों की मौत को लेकर गहलोत सरकार को घेरने का दावा किया है। 20 सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जायेगा। बजट सत्र का सत्रावसान नहीं होने पर बीजेपी ने स्पीकर डॉ सीपी जोशी के समक्ष विरोध जताया।


लंपी बीमारी पर सियासत होगी क्योंकि प्रदेश के सभी जिलों में गायों की मौतों से जनता परेशानी है। लेकिन इसके बाद उनको किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पा रही है। गहलोत सरकार पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आरापे लगाया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा तब घोषित करे, जब गहलोत सरकार इसकी मांग करें। अगर उनके पास पैसा नहीं है तो वह लिखकर दे केंद्र सरकार उनकी सहायता करेगी। कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, ईआरसीपी, रेप, सुरक्षा, जैसे मुद्दे सदन में गूंजेंगे। सरकार इस बार नए जिलों के ऐलान की भी तैयारी कर रही है।