रॉयल्स की फाइनल में दूसरी बार हुई एंट्री, खिताब जीतने से एक कदम दूर
आईपीएल के क्वालिफायर 2 मुकबाले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के हीरो रहे बटलर ने सीजन का चौथा शतक लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने रॉयल्स को 158 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज बटलर ने 60 गेंद पर नाबाद 106 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बटलर ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए और इस इनिंग के बाद उनके IPL 2022 में 4 शतक के साथ 824 रन हो गए हैं।
कुत्ते के प्यार में IAS दंपति के बीच बढ़ गई दूरियां!
रॉयल्स का 29 मई को हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात से मुकाबला होगा। रॉयल्स की टीम 14 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची है। साल 2088 में IPL के पहले सीजन में शेन वॉर्न की कप्तानी में RR पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता था।

राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय
बेंगलुरु- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड





