मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

मोईन अली की तूफानी पारी पर अश्विन ने फेरा पानी,प्लेऑफ में गुजरात से भिड़ेगी रॉयल्स

प्रकाशित: May 21, 2022 18:48रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 15 के 68वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम 4 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हुई है और आखिरी बार 2018 में प्लेऑफ में पहुंची थी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स को 150 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी मोईन ने खेली और सीजन का सबसे तेजी अर्धशतक जड़ दिया।

दुनिया का सबसे ताकतवर देश मांग रहा है India से भीख, कभी कहा था India भिखारी!

19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा 150 रन में से 93 रन अकेले मोईन अली के थे। मोईन ने 13 चौके और 3 छक्के लगाकर टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की शुरूआत भी खराब रही लेकिन अश्विन ने राजस्थान के लिए मैच विनिंग पारी खेली और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एक समय तो लगा चेन्नई मैच जीत सकती है लेकिन अश्विन ने सभी अरमानों पर पानी फेर दिया और अपनी टीम को अंक ​तालिका में दूसरे स्थान तक पहुंचा दिया। इस जीत के बाद रॉयल्स के 18 अंक हो गए है और नंबर 2 पर पहुंच गई है। IPL 2022 के पहले क्वालीफायर में राजस्थान का गुजरात से मुकाबला होगा। गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में एक नंबर पर है और पहला क्वालीफायर मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा।


प्लेऑफ में गुजरात, राजस्थान और लखनऊ की एंट्री हो चुकी है और आज के मैच से तय हो जाएगा की चौथी टीम कौनसी होगी जो इसमें जगह बनाएगी। अगर आप के मैच में दिल्ली हार जाती है तो बेंगलुरू प्लेऑफ में जाएगी और मैच जीत जाती है तो दिल्ली प्लेऑफ में जाएगी।बेंगलुरू आज दिल्ली की हार के लिए प्रार्थना करेगी।