राजस्थान: 24 मार्च से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षाएं, 15 फरवरी से प्रैक्टिकल शुरू
राजस्थान में कोरोना के कारण बोर्ड की परीक्षा होने में थोड़ा समय लगेगा और सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आगे खिसका दी हैं। अब बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च की जगह 24 मार्च से शुरू करने का फैसला किया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने विधानसभा सत्र के दौरान बतायी है और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द परीक्षाओं का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी करेगा।
रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल 15 से 28 फरवरी और प्राइवेट के 21 से 28 फरवरी के बीच करनाने का फैसला किया गया है। कोरोना के कारण प्रदेश भर स्कूल बंद किए गए थे।

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, मास्क जैसी जरूरी चीजों का ध्यान रखा जाएगा। कोरोना के कारण कई बच्चों की पढ़ाई में परेशानी हुई है।





