राहुल गांधी की सदस्यता जाने के गम में डूबी गहलोत सरकार, राजस्थान दिवस समारोह किया रद्द
राहुल गांधी की सदस्यता जानें के बाद से पूरी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और इसके कारण देशभर में बीजेपी के खिलाफ हर दिन विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 30 मार्च को राजस्थान दिवस समारोह का आयोजन होता है लेकिन इस बार भी ऐसा होता लेकिन अंतिम क्षणों में इस समारोह को रद्द कर दिया गया है।
पर्यटन विभाग जयपुर के अल्बर्ट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है और इसके लिए ढ़ाई करोड रुपए के टेंडर भी कर दिए गए थे। लेकिन लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध कार्यक्रम की शुरुआत होने से इसको रद्द किया गया है।
30 मार्च को छोटा कार्यक्रम होगा। पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में राजस्थान में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक जिला और ब्लॉक स्तर पर होने वाले संस्कृतिक महोत्सव को भी स्थगित कर दिया है। राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद अब कांग्रेसी नेता जश्न मनाने की बजाय केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।





