सरकारी स्कूलों में निकली गेस्ट फेक्लटी की बंपर नौकरियां, प्रतिघंटे मिलेंगे 400 रुपए
राजस्थान के इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल्स को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसी वजह से इन स्कूलों में जबरदस्त नामांकन देखने को मिल रहा है। इसी वजह से इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट फेकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने महात्मा गांधी स्कूल्स में गेस्ट फेकल्टी से टीचर लगाने के आदेश जारी किए है।
प्यार में नाकाम आशिक की खौफनाक दास्तां, 4 गोलियां और 4 मरने वालों के नाम!
नौकरी के लिए इंटरव्यू देना होगा इसके बाद 300 से 400 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से वेतन मिलेगा बायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री और मेथ्स के लेक्चरर, फिजिकल टीचर, लाइब्रेरियन और लेब असिस्टेंट के लिए भर्ती होगी। ये अस्थायी नियुक्ति स्कूल स्तर पर दी जाएगी और इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल और दो सीनियर टीचर्स की कमेटी इसका निर्णय करेगी।

ग्रेड 3 के टीचर्स को 300 रुपए, सीनियर टीचर्स को 350 रुपए , लेक्चरर को 400 रुपए, शारीरिक टीचर्स और लेब असिस्टेंट को 300-300 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से वेतन मिलेगा। पीरियड के हिसाब से वेतन मिलेगा। अगर उस पद किसी की नियुक्ति होती है तो ऐसे में इन गेस्ट फेकल्टी टीचर्स की सेवाएं समाप्त हो जाएगी।





