मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

मंत्री गुढ़ा ने फिर दिखाए बगावती तेवर

प्रकाशित: Jul 26, 2022 16:28रिपोर्ट: Navtej TV

सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पिछले कुछ समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ जमकर बयान बाजी कर रहे है। उनके बयानों से लग रहा है कि अपनी ही सरकार से नाराज है और उनको जो सम्मान पार्टी में मिलना था वह नहीं मिला जिसके कारण उनकी पीड़ा अब खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार को बचाने का काम किया और अब सभी लोग मुझसे आकर कहते हैं कि वादे पूरे नहीं हो रहे हैं।

हिजाब वाली छात्रा को डांटने पर महिला Teacher के फाड़े कपड़े, फिर हुआ ये कांड!

राजस्थान कांग्रेस सरकार पहले पायलट खेमे के समर्थक विधायकों और मंत्रियों की बयानबाजी से परेशानी थी तो अब गहलोत खेमे के विधायक पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने लग गए है। गुढ़ा ने विधायकों के साथ अलग रास्ता अपनाने की धमकी भी दी है। जब वह पार्टी में शामिल हुए थे तो कई वादे किए गए थे लेकिन सरकार के मंत्रियों का रवैया हमारे प्रति ठीक नहीं है।

गुढ़ा के साथ विधायक लाखन, वाजिब और संदीप की मुख्यमंत्री, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला से हमारी बात हुई थी।अगर हमसे किए वादे पूरे नहीं ​किए तो हमें सोचना होगा।


गुढ़ा ने अन्य साथी विधायकों को विलय के लिए तैयार किया था लेकिन अब वह सब लोग काम नहीं होने की बात कह रहे हैं। वाजिब अली और संदीप यादव को कुछ नहीं मिला है और लाखन मीणा को नाममात्र का डांग विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। उनके पास न ऑफिस है, न गाड़ी तो ऐसे में अध्यक्ष किस काम का है। पिछली बार सरकार में जब हमने विलय किया तो छह में से तीन विधायक मंत्री बने थे और तीन संसदीय सचिव बने थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।